फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के पड़ोस में भी ट्रांसफार्मर का टोटा

Tue, 03 Jun 2014 05:31 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ऊर्जा निगम के अधिकारी एक ओर तो 72 घंटे में देहात क्षेत्र का और 24 घंटे में शहरी इलाके का फुंका ट्रांसफार्मर बदले जाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन डीएम के पड़ोस में ही निवाड़ा का 100 केवीए का ट्रांसफार्मर 15 दिन से फुंका हुआ है। अभी तक ऊर्जा निगम यहां का ट्रांसफार्मर नहीं बदलवा पाया है।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव के बाबर का कहना है कि गांव का 100 केवीए का ट्रांसफार्मर 15 दिन पहले फुंका था। अधिकारियों को भी सूचना दी गई। आधा दर्जन मोहल्ले 15 दिन से अंधेरे में हें, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। बहाना फीडर बनाने का बनाया जा रहा है। यदि ऐसा भी है तो लोगों के लिए अस्थायी व्यवस्था की जानी चाहिए थी।
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रभाकर पांडेय का कहना है कि निवाड़ा का ट्रांसफार्मर ओवरलोड को गया है और लगाने के कुछ समय में ही फुंक जाता है। इसलिए यहां तीन ट्रांसफार्मर लगवाए जा रहे हैं। फीडर सेप्रेशन का कार्य श्यामा पावर एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। लेकिन यहां के लोग ही लाइन नहीं खिंचने दे रहे हैं, जिससे देरी हो रही है। लोगों सहयोग करेंगे तो कार्य जल्दी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी परेशानी बताएं...
अगर आपके गांव या कॉलोनी का ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है या ओवरलोड होने के बावजूद बदला नहीं जा रहा तो आप अपनी परेशानी 9675899680 पर एसएमएस कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें