फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलपनी भट्ठे पर पथराव, नौ घायल

Wed, 28 May 2014 05:34 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। तिलपनी गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे पर पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। दोनो और से नौ लोग घायल हो गए। घटना की सिंघावली अहीर थाना पर शिकायत की गई है।
विज्ञापन

भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर सिरसली निवासी गुलजार पक्ष और तितरौदा निवासी उमरद्दीन पक्ष में पानी से मिट्टी गीली करने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनो पक्षों में जमकर संघर्ष हुई। बाद में पथराव हुआ। गुलजार पक्ष से गुलजार, शमशीदा, मोमीन, आसिफ तथा उमरद्दीन पक्ष से उमरद्दीन, गुलजार, सलीम, शमा और सिपरा घायल हो गई। मौके पर आए लोगों ने मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्ष के तीन लोगों को पकड़ा है।
भैंसा-बुग्गी चोर पकड़ा
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी अरविंद के घेर से 25 मई को भैंसा बुग्गी चोरी हो गई थी। घटना की कोतवाली पर शिकायत की थी। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को हाईवे स्थित नशा मुक्ति केंद्र के पास से चोरी की गई भैंसा बुग्गी के साथ किरठल निवासी युवक को पकड़ लिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें