फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स में निशाना लगाएगी सीमा

Sun, 25 May 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। स्कॉटलैंड में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 के लिए जौहड़ी की अंतर्राष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर का चयन हुआ है। चयन होने पर उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

16 से 25 मई तक कजाकिस्तान में चले ट्रायल में सीमा ने शॉटगन सिंगल ट्रैप में 75 में से 66 अंक अर्जित करते हुए राजस्थान की शगुन चौधरी को 6 अंकों से पराजित किया। शगुन ने 60 अंक प्राप्त किए थे। सीमा के इस श्रेष्ठ प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उसका जुलाई माह में स्कॉटलैंड में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें