बागपत। शहर की कश्यप कॉलोनी में रविवार रात सोनी (19) नाम की युवती ने फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। उसका शव सोमवार सुबह पंखे से लटका मिला। उसके परिजनों का कहना है कि उसने बीमारी के चलते यह कदम उठाया। दूसरी ओर पड़ोसी की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस का कहना है कि युवती का रिश्ता तय चुका था। वह अपने रिश्ते से खुश नहीं थी। इसी के चलते उसने अपनी जान दी है।
वह अपने परिवार के साथ सोई हुई थी। सुबह परिजन उठे तो वह वहां नहीं थी। घर में देखा तो एक कमरे में उसकी लाश पंखे से लटक रही थी। माना जा रहा है कि उसने रात में ही खुदकुशी कर ली। शव देखते ही घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच किसी ने फोन पर कंट्रोल रूम को सूचना दी। उसके पिता राजेश ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर बीमार रहती थी। ईलाज भी काफी कराया लेकिन ठीक नहीं हुई। इसी से वह परेशान थी और यह कदम उठा लिया। उधर पड़ोस के लोगों से पूछताछ के आधार पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि जब से उसकी शादी तय हुई थी, वह परेशान रहती थी। इसी गम में उसने अपनी जान दी है।
जहर खाकर मरा था भाई
सोनी के भाई बबलू ने भी चार साल पहले खुदकुशी की थी। उसके पिता राजेश ने बताया कि उसने जहर खा लेगा।
सुसाइड-2
दो टुकड़ों में मिली युवती की लाश
ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की आशंका
बागपत। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर सोमवार दोपहर 11 बजे सूजरा स्टेशन के पास 35 वर्षीय युवती का शव दो हिस्सों में पड़ा मिला। उसके सिर और धड़ अलग अलग थे। पुलिस को आशंका है कि उसने पटरी पर लेटकर अपनी जान दी है। युवती की पहचान सरूरपुर निवासी पूनम के रूप में हुई है।
पुलिस को इसका पता तब लगा जब फोन पर सूचना मिली। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी थी। उनकी सूचना पर ही पुलिस पहुंची। वहां काफी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि उसने ट्रेन के आगे लेकर आत्महत्या की है। पुलिस के अनुसार सरूरपुर निवासी पूनम की शादी यूपी पुलिस में तैनात सिपाही पुष्पेंद्र के साथ वर्ष 2001 में हुई थी। पुष्पेंद्र गाजियाबाद में तैनात है। पूनम के पिता भोपाल सिंह ने ससुरालियों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पूनम अपने पीछे दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की छोड़ गई।