फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना की बाढ़ से भड़की सब्जियां

Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यमुना में आई बाढ़ ने सब्जियों में आग लगा दी है। बाढ़ में पलेज बह गईं तो सब्जियों की कीमतें चढ़ गईं। तोरी, टिंडा, लौकी, टमाटर के रेट तो दोगुने हो गए।
विज्ञापन

बागपत में आई यमुना की बाढ़ ने किसानों का बुरा हाल कर डाला। खादर में लगी लौकी, तोरी, काशीफल, टिंडा, खरबूजा, तरबूज की पलेज पानी में बह गई। बाढ़ इतनी तेजी से आई कि किसानों को पलेज समेटने का समय ही नहीं दिया। टमाटर, अरबी, करेला, बैंगन जैसी सब्जियों की फसलें भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


सब्जी पहले अब
अरबी 40 60
भिंड़ी 20 30
लौकी 10 20
तोरी 10 30
टिंडा 20 30
टमाटर 10 30
आलू 15 20
प्याज 18 25
बैंगन 20 30
काशीफल 10 20
(कीमतें रुपये प्रति किग्रा में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें