फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीली रोशनी में नकल, पकड़ा

Sun, 14 Apr 2013 05:30 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जब भी परीक्षा में हाईटेक नकलची पकड़ा जाता है, तो फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस के मुन्ना भाई का जिक्र आता है। लेकिन बागपत में शनिवार को इससे बड़ा हाईटेक नकलची पकड़ा गया। बीकॉम का यह छात्र प्रवेश पत्र पर वाटरमार्क पैन से नकल लिखकर लाया था, जो आंखों से दिखाई नहीं दे रही थी। उसके पास इसे देखने के लिए नीले रंग की लेजर लाइट थी। इसी की रोशनी में नकल करते हुए उसे रंहे हाथों पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

लोनी का रहने वाला यह छात्र सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में पकड़ा गया। आरोपी लख्मीचन्द पटवारी डिग्री कॉलेज का बीकॉम प्रथम वर्ष का प्राइवेट छात्र है। विश्वविद्यालय परीक्षा में शनिवार सुबह की पाली में बीकॉम प्रथम वर्ष के पेपर कोड सी-104 की परीक्षा थी। उसने एडमिट कार्ड की चार फोटो कॉपी करा रखीं थी। इन सभी पर वाटरमार्क पेन से लिख रखा था। देखने पर इस पर लिखा हुआ नजर नहीं आ रहा था लेकिन नीले रंग की रोशनी में देखने पर सब साफ दिख रहा था। उसने पेन में ही छोटी सी लेजर लाइट वाली टॉर्च फिट कर रखी थी। इससे नीली रोशनी निकल रही थी। इसी से देखकर नकल किए जा रहा था।
वह एक एक कर प्रवेश पत्र की कॉपी निकाल रहा था। इस पर कक्ष निरीक्षक अमित शर्मा और विकास चौधरी को शक हो गया और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछने पर उसने सब कुछ बता दिया। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने नकल सामग्री और टॉर्च जब्त कर रिपोर्ट विवि को भेज दी। उसकी कॉपी सील कर उसे दूसरी कॉपी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें