फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने किया बलात्कार का प्रयास

Sat, 30 Mar 2013 05:31 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत,बागपत की बच्चियां कहीं भी सुरक्षित नहीं, न बाहर- न घर में। ताजा मामला यह है कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 16 साल की लड़की के साथ उसके पिता ने ही दुष्कर्म का प्रयास किया। उसकी मां ने अपने पति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में तो ले लिया, पर रिपोर्ट नहीं लिखी।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने तहरीर में बताया है कि दो दिन पहले उसकी बेटी घर पर अकेली थी। तभी उसके पति के सिर पर दरिंदगी सवार हो गई। उसने उसे अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। वह जोर से चिल्लाई। इस पर पड़ोसियों ने आकर उसे बचा लिया। उसका पति मौके से भाग गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस गांव में गई। घटना के बारे में जानकारी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी आशाराम का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। इसकी जांच की जा रही है। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें