बागपत। यह इत्तेफाक है अथवा कुछ और कि पब्लिक के निशाने पर बार-बार थाना बिनौली की पुलिस आ रही है। पहले बुढेड़ा गांव में दबिश देने गई इसी थाना की पुलिस को लोगों ने बंधक बना लिया था। अब रंछाड़ में पथराव कर दिया गया। आरोप भी सबसे ज्यादा इसी थाना पुलिस पर लग रहे हैं।
सिरसली गांव में हुई पूजा की हत्या के मामले में बिनौली थाना पुलिस ने भट्ठा मालिक राजीव और उसके मामा को गिरफ्तार किया। पूजा के परिवार ने ही पुलिस पर उंगली उठा दी। उनका आरोप है कि इस हत्याकांड में दो और लोग शामिल रहे, उन्हें पुलिस ने छोड़ दिया।
इससे पहले बुढेड़ा गांव में पुलिस हत्या के एक मामले में हरि गुर्जर को पकड़ने गई थी। वहां लोगों ने पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लगाते हुए न केवल हंगामा किया बल्कि पुलिस टीम को बंधक भी बना लिया। इस मामले में पुलिस वालों के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ। अब रंछाड़ में पुलिस पर पथराव किया गया है।
--। बिनौली थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने हमला करने के मामले में राजेंद्र, उसकी पत्नी बिमला, पुत्र मुन्ना, डौली, नीटू पुत्र राजकुमार, चांदवीरी पत्नी राजकुमार के चार-पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ का कहना है कि जिन लोगों से इनका विवाद है, उसके जगदीश ने भी इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
--। इस संबंध में एसपी लव कुमार का कहना है कि पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला किया है। जिसमें एसओ घायल हो गया। हमला करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।