फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने कराई पशु व्यापारी से लूट

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रंजिश में अभी तक खूनखराबा हो रहा था, लेकिन अब लूटपाट भी शुरू हो गई है। पांची गांव के पशु व्यापारी समतुल से हुई 82 हजार की लूट के खुलासे में यही कहानी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि यह वारदात समतुल के भतीजे ने रंजिश के चलते कराई। इसके लिए उसने अपने साले की मदद ली। खेकड़ा पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी पांची का ही शेर खान है। उसकी गिरफ्तारी छपरौली में पकड़े गए बदमाश ओढ़ापुर चोबली गांव के पवन त्यागी और दोघट के गिरीश उर्फ छोटू के पकड़े जाने के बाद हुई। इन दोनों ने पूछताछ में अपने साथी के रूप में शेर खान का नाम लिया था। खेकड़ा पुलिस ने शेर खान को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो व्यापारी समतुल से नौ अक्तूबर को हुई लूट का खुलासा हो गया।
एएसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक, इस गिरोह ने दो और वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। पहली वारदात में दो नवंबर को कुरड़ी वाले रजवाहे पर कुरड़ी के रहने वाले मोबाइल कंपनी एजेंट अशोक कुमार से 30 हजार और सिमकार्ड लूटे गए थे। दूसरी ओर, रमाला के ककड़ीपुर में तीन नवंबर को एक युवक से 5,800 रुपये और दो मोबाइल फोन लूटे थे। पुलिस ने इस गिरोह से बाइक, 20,510 रुपये, सिमकार्ड. तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। इस गैंग का सरगना फिरोज है, लेकिन वह अभी हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें