फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या विद्या धन को छात्राओं का हंगामा

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कन्या विद्या धन योजना में धांधली होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार हो छात्राओं ने तहसील परिसर में खूब हंगामा काटा। इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

तहसील पहुंची शबगा गांव की साक्षी, मोनिका, कोमल, नीलम, ज्योति, रितु आदि छात्राओं ने प्रदर्शन कर कहा कि उन्होंने कन्या विद्या धन के लिए आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी कागजात लगाए थे। उनके पिता की वार्षिक आय भी 35 हजार रुपये से कम है। बावजूद इसके उन्हेें योजना की पात्रता सूची में शामिल नहीं किया गया। आरोप लगाया कि योजना में धांधली की जा रही है। इसके बाद उन्होंने समस्या निस्तारण को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जिस पर एसडीएम राजेंद्र सिंह ने उन्हें आश्वस्त कर कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि छात्राएं पात्रता की श्रेणी में आती हैं तो उन्हें कन्या विद्या धन दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें