फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन के खेल से फिर उठा परदा

Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यमुना का सीना चीर रहे रेत माफियाओं की करतूत से एक बार फिर परदा उठा है। बागपत कोतवाली पुलिस ने रेत से भरीं चार बुग्गियां पकड़ी हैं। ‘अमर उजाला’ ने दस अक्तूबर के अंक में खनन के इस खेल का खुलासा किया था। इसके बाद ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। यमुना किनारे भी निगरानी बढ़ा दी गई है। पहले रेत ट्रकों में ले जाया जाता था लेकिन अब ट्रक की जगह बुग्गियों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों ने ले ली है।
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए चारों लोग पुराना कस्बा के रहने वाले हैं। ये लोग इस रेत को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया कि अब रेत का खनन करके गांवों में बुग्गियां ले जाई जा रही हैं। यहीं पर इसे बेचा जाता है।
गौरतलब है कि इस खेल में सफेदपोशों का हाथ पहले ही सामने आ चुका है। इन लोगों के संरक्षण में ही खनन होता है। इसके बदले हर बुग्गी पर इन्हें निश्चित पैसा मिलता है। यह भी खुलासा हो चुका है हर साल अवैध खनन से यमुना से करोड़ों का रेत निकाला जाता है।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने दस अक्तूबर को खुलासा किया था कि यमुना में बड़े पैमाने पर फिर से खनन शुरू हो गया है। खनन पर कोर्ट ने रोक लगा रखी है। इसके बाद हरकत में आए पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
बागपत कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चारों बुग्गियां कब्जे में ले ली गई हैं। उधर, एसडीएम बागपत प्रभुनाथ सिंह का कहना है कि यमुना किनारे निगरानी बढ़ा दी गई है। खनन होता पाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें