फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96 हजार किसानों को मिलेगी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत। लॉकडाउन के बीच किसानों के लिए अच्छी खबर है। जिले के 96 हजार किसानों के खातों में इस महीने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि पहुंचेगी। किसानों का आधार और खाता संख्या सत्यापित कर कृषि विभाग ने डाटा शासन को भेज दिया है। जल्द ही इनके खाते में दो-दो हजार रुपये की धनराशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए इन किसानों से आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर समेत अन्य जरूरी दस्तावेज जमा कराए गए थे। योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना छह हजार रुपये भेजे जाने हैं। अभी तक जिले में किसानों के खातों में चार किश्तों की रकम आ चुकी है। वहीं अधिकांश किसानों के आधार कार्ड में कमियां रहीं। अब कृषि विभाग ने इन सभी कमियों को दूर कर लिया है। 96 हजार किसानों का डाटा भी फीड कर दिया गया। जिसे शासन को भेज दिया गया है। एडीओ कृषि रक्षा नरेशपाल ने बताया कि डाटा सत्यापित कर शासन को भेज दिया गया है। इसी महीने पांचवीं किस्त इन किसानों के खाते में दो हजार रुपये के रूप में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें