फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर लगाया मारपीट व अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खैला गांव के सुनील पुत्र पालेराम ने एसपी कार्यालय में दिए ज्ञापन में चांदीनगर पुलिस पर उसके भाई के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस उसकी घर पहुंची और उसके भाई अनिल के बारे में पूछा। भाई के आने पर थानाध्यक्ष ने उससे शराब बेचने के बारे में पूछा और घर की तलाशी ली, तलाशी के दौरान घर में कुछ नही मिला। आरोप है कि इस दौरान मारपीट और अभद्रता की गई। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि अनिल पुत्र पालेराम का गांव में देशी शराब का ठेका है। ठेका बंद है, पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह घर में शराब रखकर कालाबाजारी कर रहा है। छापा मारा गया तो 90 पव्वे बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, बेवजह आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें