फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 हजार बच्चों को मिलेगा अगली कक्षा में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- शासन ने दिए कक्षा एक से आठवीं तक की परीक्षा नहीं कराने के निर्देश
विज्ञापन

- एक अप्रैल से शुरू किया जाएगा नया सत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। शासन के निर्देश पर कक्षा एक से आठवीं तक के 95 हजार छात्र-छात्राओं को इस बार भी बिना परीक्षा के कक्षोन्नति की जाएगी। विद्यालयों में एक अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत की जाएगी।
शिक्षण सत्र 2019-2020 में कोरोना महामारी के चलते परीक्षा आयोजित नहीं कराई गई थी। बच्चों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रवेश दे दिया गया था। शासन के 19 मार्च को परिषदीय विद्यालयों में 25 व 26 मार्च को वार्षिक परीक्षा आयोजित कराने और 27 से 30 मार्च तक मूल्यांकन के उपरांत 31 मार्च को रिजल्ट घोषित कर एक अप्रैल से सत्र शुरू करने के निर्देश दिए थे। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद शासन ने 24 मार्च से 31 मार्च तक अवकाश घोषित कर दिया। अवकाश घोषित होने के बाद इस बार भी विद्यालयों में परीक्षा का आयोजन नहीं कराया जाएगा। जिले के परिषदीय, सहायता प्राप्त, माध्यमिक विद्यालयों में 95705 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। इनमें कक्षा एक से पांचवीं तक 60896 और कक्षा छठीं से आठवीं तक के 34809 छात्र-छात्राएं है।
विज्ञापन

जिले में प्राथमिक विद्यालयों का ब्यौरा
ब्लॉक प्राथमिक उच्च प्राथमिक कंपोजिट सहायता प्राप्त
बड़ौत 62 09 26 03
नगर बड़ौत 13 00 00 01
छपरौली 51 10 12 02
बिनौली 70 17 21 03
पिलाना 47 07 28 01
बागपत 51 09 21 06
खेकड़ा 38 10 28 07
कुल 332 62 136 23
--------------
अप्रैल में होगी मूल्यांकन परीक्षा
बागपत। महानिदेशक विजय किरण आनंद ने बीएसए को भेजे पत्र में बताया कि बच्चों की दक्षता परखने के लिए अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। दक्षता परीक्षा के लिए सत्र शुरू होने के बाद दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

--------------
कोरोना संक्रमण के कारण विद्यालयों में 31 मार्च तक अवकाश घोषित कर दिया है। इस बार भी बच्चों को बिना परीक्षा कराए अगली कक्षा में प्रमोशन किया जाएगा। - राघवेंद्र सिंह, बेसिक शिक्षाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें