फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 फीसदी लोगों ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार को लक्ष्य के सापेक्ष 95 फीसदी लाभार्थियों ने कोरोना रोधी टीका लगवाया। पिलाना ब्लॉक में सर्वाधिक 200 फीसदी और छपरौली ब्लॉक में सबसे कम 65 फीसदी लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि 29 केंद्रों पर 11 हजार दस लाभार्थियों के टीकाकरण का प्लान तैयार किया गया था। इनमें से दस हजार पांच सौ 21 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। बृहस्पतिवार को बागपत ब्लॉक में 151.75 फीसदी, बड़ौत में 182.80 फीसदी, बिनौली में 88.67 फीसदी, छपरौली में 65.94 फीसदी, खेकड़ा ब्लॉक में 115.36 फीसदी और पिलाना ब्लॉक में 200 फीसदी लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराने का आह्वान किया है। संवाद
नहीं मिला एक भी संक्रमित, 14 केस एक्टिव
बागपत। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को एक भी कोरोना का केस नहीं मिला है। जिले में अब तक 9107 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और 140 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 14 केस एक्टिव हैं। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें