फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 95 शिकायतें, 20 का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
-बड़ौत तहसील में डीएम और एसपी ने सुनीं समस्याएं, दिव्यांगों को प्रमाण पत्र दिए
विज्ञापन

फोटो-चार

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 95 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकारियों द्वारा केवल 20 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए पंद्रह दिन के भीतर समाधान के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बड़ौत तहसील में डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय ने फरियादियों की समस्या को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण होना चाहिए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने 48 शिकायत में मात्र 8 शिकायत निस्तारण कर संबंधित विभागों को सौंप दिया। उन्होंने राजस्व, बिजली, जल आपूर्ति, पुलिस एवं ग्राम पंचायत से संबंधित मामलों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं शिविर में दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए गए। बागपत तहसील में सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने 41 शिकायत में से 10 का निस्तारण किया। खेकड़ा तहसील में एडीएम विनीत उपाध्याय ने 6 में से दो शिकायतों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें