-हिसावदा के देवास क्रिकेट मैदान पर अंडर-14 देवास क्रिकेट लीग का समापन
फोटो- 15
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। हिसावदा गांव के देवास क्रिकेट मैदान पर शनिवार को अंडर-14 देवास क्रिकेट लीग का समापन हुआ। मेरठ की मेनफोर्ट टीम ने फाइनल मुकाबले में हिसावदा की पूनिया रॉयल्स को 63 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ मेनफोर्ट टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
फाइनल मैच मेनफोर्ट और पूनिया रॉयल्स के बीच खेला गया। मेनफोर्ट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसमें आदिब ने 54 रन और यश सिद्धू ने 32 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूनिया रॉयल्स की ओर से अरमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। नवीश मोहम्मद को भी दो सफलताएं मिलीं। लक्ष्य का पीछा करते हुए पूनिया रॉयल्स की टीम 110 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह मेरठ की मेनफोर्ट ने 63 रन से बड़ी जीत दर्ज की।
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दानिश को दिया गया। यश सिद्धू को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, जबकि पार्थ मलिक और अभिमन्यु पंवार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक आरुष और टूर्नामेंट के युवा खिलाड़ी वीर मलिक रहे। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार विवेक को प्रदान किया गया। अध्यक्ष ओंकार यादव, निदेशक शांतनु मलिक, बिल्लू प्रधान, कोच सुमित शर्मा और निखिल अत्री ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।