फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, पारा 41 डिग्री पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आसमान से बरस रही गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सोमवार को पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया। भीषण गर्मी के चलते लोग घरों से नहीं निकले। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सड़कें सुनसान दिखाई दी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे से ही तेज धूप निकल जाती है और ग्यारह बजते-बजते ऐसा प्रतीत होने लग रहा है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप के कारण दोपहर के समय बाजार सुनसान हो गए। सड़कों पर भी वाहनों का आवागमन कम रहा। इक्का दुक्का लोग सड़कों पर दिखाई दिए। कोई मुंह पर कपड़ा बांधे था तो कोई छाते से धूप का बचाव कर रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ रही है। कड़ी धूप के साथ-साथ गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। लोग घरों से नहीं निकले। गर्म हवाओं का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ने लगा है। भीषण गर्मी में चिकित्सक भी अधिक से अधिक पानी की सलाह दे रहे है।
बड़ौत (बागपत)। गर्मी के सीजन का आगाज हो चुका है। पिछलेे एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी से लोग परेशान हैं। सुबह से ही गर्मी अपना रूप दिखाना शुरू कर देती है। लोग तेज धूप से बचने के लिए इधर-उधर पेड़ों की छांव व अन्य स्थानों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन उन्हें वहां से भी गर्मी मेें राहत नहीं मिल रही है। वहीं सोमवार को सुबह से शुरू हुई लू से जनजीवन अस्त्र-व्यस्त हो गया। यहां से तक दोपहर तक बाजारों मेें सन्नाटा छा गया। स्कूल व मार्केट जाने वाली युवतियां गर्मी से बचने के लिए अपने चेहरों पर दुपट्टा ओढे़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें