फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालीखेड़ा में मेधावियों को किया गया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज, ग्वाली खेड़ा में रविवार को वार्षिक परीक्षा में अपनी कक्षाओं में अव्वल रहने वाले छात्र छात्राओं को कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम से जीवन में सफलता मिल सकती है। निरंतर मेहनत और लगन से कठिन से कठिन लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कक्षा एक में अर्पित पाल प्रथम और खुशी द्वितीय, कक्षा दो में भूमि प्रथम और साक्षी द्वितीय, कक्षा तीन में कशिश प्रथम और वाणी द्वितीय, कक्षा चार में अंशिका प्रथम और सलौनी द्वितीय, कक्षा पांच में आयुषी जैन प्रथम और वंदना द्वितीय, कक्षा छह में टिया जैन प्रथम और ऋतिका द्वितीय, कक्षा सात में स्नेहा प्रथम और हंसिका द्वितीय, कक्षा आठ में अंकिता प्रथम, कक्षा नौ में प्रिया मोघा प्रथम और अंशिका जैन द्वितीय, कक्षा 11 में क्रिस्टी चौहान, प्रथम और चंचल द्वितीय रही। मेधावियों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। इसमें डॉ. रवि पंवार, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार वर्मा, डॉ. राजीव गुप्ता, उप प्रधानाचार्य देशपाल सिंह, आशीष कुमार, अमित कुमार, ममतेश मोघा, नीतू राणा, उमेश, सुशीला, राजवीर सिंह, रामदत्त शर्मा, सरिता मौजूद रहे।

ज्योति गिरि बनी स्कूल टॉपर
बिनौली (बागपत)। आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज, तेड़ा में रविवार को प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने कॉलेज का परीक्षाफल घोषित किया। उन्होंने बताया कि शैक्षिक सत्र 2018-19 में कक्षा 11 की ज्योति गिरि सर्वाधिक अंक प्राप्त कर कॉलेज की टॉपर रही। इसके अलावा कक्षा छह में अतुल मोघा प्रथम और नेहा द्वितीय, सात में तनु पंवार प्रथम और सोनिया द्वितीय, आठ में अंशुल मोघा प्रथम और नीशु मोघा द्वितीय, नौ में अंजलि प्रथम और दीपा द्वितीय, 11 में ज्योति गिरि प्रथम और प्राची ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें