फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दिन सुरक्षा का खाका तैयार, नहीं होने दी जाएगी गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान के लिए पुलिस अफसरों ने चुनाव के लिए दूसरे जनपदों से ढाई हजार पुलिस फोर्स की मांग की। क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर अर्द्ध्रसैनिक बल तैनात रहेगा। चुनाव सम्पन्न कराने के लिए दस कंपनी अर्द्ध्रसैनिक बल की आएंगी। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार कर लिया है। सात अप्रैल तक फोर्स पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए जिले में 521 मतदान केंद्र और 1027 मतदेय स्थल हैं, जिसमें 217 पोलिंग बूथों को क्रिटिकल माना गया है। क्रिटिकल पोलिंग बूथों पर अर्द्ध सैनिक बल का पहरा रहेगा। बूथ के बाहर से लेकर पूरे परिसर तक पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। इसी के साथ पुलिसकर्मी और होमगार्ड भी तैनात रहेंगे। दस कंपनी अर्द्धसैनिक बल मिलने की संभावना है। पुलिस ने चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार कर लिया है। दूसरे जनपदों से ढाई हजार पुलिस फोर्स की मांग की गई है। पंजाब पुलिस की दो कंपनी व आईटीबीपी के एक कंपनी जिले को मिल गई है। जो जगह-जगह फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही है।
एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए जनपद में दस कंपनी अर्द्धसैनिक बल आएगा। इसके साथ तीन कंपनी पीएसी होगी। दूसरे जनपदों से ढाई हजार पुलिस फोर्स की मांग की गई है। जल्दी ही फोर्स आवंटित हो जाएगी। सात अप्रैल तक फोर्स आने की संभावना है। चुनाव में होमगार्ड की भी ड्यूटी लगाई गई है। क्रिटिकल पोलिंग बूथ अर्द्ध सैनिक बल के पहरे में रहेंगे। बूथ के बाहर फोर्स पूरी जिम्मेदारी संभालेगी। पूरी सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार कर लिया गया है। जो भी फर्जी वोट डालने या बूथ पर माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें