फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत से 20 किमी पर बना है हिंडन डोमेस्टिक टर्मिनल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

बागपत के उद्यमियों के लिए मात्र तीस किलोमीटर की दूरी पर बनकर तैयार हिंडन डोमैस्टिक एयरपोर्ट मार्ट माह से शुरू हो रहा है। आठ मार्च को पीएम मोदी इसका शुभारंभ करेंगे। फिर एयरपोर्ट यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे बागपत, गाजियाबाद समेत पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब वह यहीं से कई शहरों के लिए सीधी फ्लाइट ले सकेंगे।
बागपत जनपद ग्रीन नोएडा बनता जा रहा है। पहले पेरिफेरल एक्सप्रेस वे, शिव विहार तक मेट्रो स्टेशन, अक्षर धाम से खजूरी पुस्ता होते हुए खेकड़ा तक एलिवेटिड मार्ग उद्घाटन, सिग्नेचर ब्रिज के वजीराबाद पुल की बदली रंगत, दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे निर्माण शुरू आदि कार्यों ने बागपत के दिन बदल दिए हैं। अब बागपत जनपद से मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर एयरपोर्ट सुविधा मिलने जा रही है। उड़ान योजना से बागपत से सटे गाजियाबाद जनपद स्थित हिंडन वायुसेना बैस पर घरेलू उड़ान के लिए हिंडन डोमैस्टिक एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है। आठ मार्च को पीएम मोदी इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं। मोहन नगर, लोनी, बागपत रोड से एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए एक किलोमीटर लंबी सड़क बन चुकी है। बागपत की ओर से भोपुरा तिराहा पार करने के बाद बाएं हाथ पर अजंतापुरम योजना के अंदर प्रवेश कर सीधे एयरपोर्ट तक पहुंच जाएंगे। एयरपोर्ट चालू होने से बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, मेरठ, शामली आदि जनपद के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



करीब 18 शहरों के लिए मिलेगी उड़ान
हिंडन डोमेस्टिक एयरपोर्ट से पहले फेज में गाजियाबाद से लखनऊ और चंडीगढ़ की उड़ान शुरू होंगी। इसके बाद आगरा, कानपुर, बनारस, मुंबई, जम्मू, अमृतसर, जयपुर, पटना, नासिक, पिथौरागढ़, जैसलमेर, गोरखपुर, इलाहाबाद समेत दो दर्जन शहरों के लिए उड़ान की सुविधा मिलेगी। ज्यादातर फ्लाइट्स इंडिगो और कुछ दूसरे नए एयरलाइंस की होगी।

क्या है सरकार की उड़ान योजना
उड़ान योजना के तहत सरकार ने ऐसे रूटों को चुना है, जहां या तो कोई फ्लाइट है ही नहीं या फिर बेहद कम हैं। इस योजना के तहत छोटे रूट चुने जाते हैं और एक घंटे की फ्लाइट के लिए ढाई हजार रुपये का अधिकतम किराया होता है। इस योजना में सरकार भी वायबिल्टी गैप फंडिंग के रूप में सब्सिडी प्रदान करती है।
विज्ञापन


तेजी से पूरा हो रहा है कार्य
अब जल्दी ही चुनाव आचार संहिता लागू होने की संभावना है। ऐसे में एयरपोर्ट अथॉरिटी पर दबाव है कि वह उससे पहले उड़ान सेवा शुरू करें। आठ मार्च को पीएम मोदी हिंडन डोमैस्टिक एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। तभी से यात्री फ्लाइट मिलनी शुरू हो जाएगी। अब तक बागपत समेत वेस्ट यूपी के कई जनपदों के लोगों को फ्लाइट लेने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाना पड़ता था। इसमें समय और धन दोनों ज्यादा लगते थे। यात्री हिंडन एयरपोर्ट तक आसानी से पहुंच सकेंगे। एयरपोर्ट को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह बना हुआ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें