फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने गंतव्य की तरफ बढ़ रहे हैं कांवड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। चौगामा क्षेत्र में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिव भक्त कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कांवड़ियों का आवागमन जारी है। मार्ग की जर्जर सड़क के कांवड़ियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली में जलाभिषेक करने वाले शिवभक्त कांवड़ियों का चौगामा क्षेत्र में आवागमन जारी है। शनिवार को पूरे दिन कांवड़िया क्षेत्र से गुजरते रहे। महाशिवरात्रि पर कांवड़िया अपने क्षेत्र में मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। वहीं पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िया आने शुरू हो गए हैं। वहीं बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग की सड़क जर्जर होने से कांवड़ियों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। बागपत जनपद की सीमा में घुसते ही कांवड़ियों को गहरे-गहरे गड्ढों से गुजरना पड़ता है। कंकरीट व पत्थरों से कांवड़ियों के पैर जख्मी हो रहे हैं। प्रशासन ने कांवड़ मार्ग के गड्ढे नहीं भरवाए। किसी भी गांव में प्रशासन से कांवड़ियों के लिए चिकित्सा की व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें