फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस के हस्ताक्षर से पूर्व ही जारी कर दी कक्ष निरीक्षकों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आगामी सात फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जहां प्रशासन सख्त है और बिना किसी गलती के परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा है, वहीं जिला निरीक्षक कार्यालय से डीआईओएस के हस्ताक्षर से पूर्व कक्ष निरीक्षकों की सूची प्रकाशित करने का मामला प्रकाश मेें आया।
विज्ञापन

आगामी सात फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली है, इसको लेकर जहां छात्र-छात्राएं अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए मेहनत करने में जुटे हैं, वहीं प्रशासन व शिक्षा विभाग भी परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए तैयारी में जुटा है। प्रशासन की प्राथमिकता यह है कि बिना किसी गलती के परीक्षा कराई जाएं, लेकिन हाल ही मेें शिक्षा विभाग के डीआईओएस कार्यालय से भारी गलती कर जिला निरीक्षक कार्यालय से डीआईओएस के हस्ताक्षर से पूर्व कक्ष निरीक्षकों की सूची प्रकाशित करने का मामला प्रकाश मेें आया है। कार्यालय से सूची एक फरवरी में जारी कर दी। जबकि डीआईओएस के हस्ताक्षर दो फरवरी को हुए हैं। जब इस संबंध मेें जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेंद्र कुमार ने कहा मामला संज्ञान में आया है, त्रुटि पूर्ण सूची तो प्रकाशित की है, उसको ठीक कराया जा रहा है। वैसे जारी सूची के पत्रांक में मेरे हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें