बड़ौत (बागपत)। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की रासेयो द्वितीय इकाई का सात दिवसीय शिविर का शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवित्रा खत्री के निर्देशन मेें स्वयंसेविकाओं ने ईश वंदना व लक्ष्य गीत के साथ शिविर का शुभारंभ किया। स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर सफाई अभियान चलाया। साथ ही बालिकाओं को स्वच्छता का महत्व बताया। दूसरे चरण मेें खत्री गढ़ी स्थित डा. बीना ने छात्राओं को मिनरल डिपोजिशन के विषय पर जानकारी दी। इस अवसर पर पूजा सक्सेना, आशमा, कविता, मानसी, शिवानी शामिल रहे।
जौहड़ी में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
बड़ौत (बागपत)। जौहड़ी गांव में स्थित वेलकम पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति और रंगारंग कार्यक्रम करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं अनु, गौतम, तनु, परवेज, विक्की, खुशी, अक्षय, नीतू को मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर, प्रधानाचार्य जयवीर सिंह ने सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसमें कुशल तोमर, सीमा, शिवम भारद्वाज शामिल रहे।
ककड़ीपुर के स्कूल में वर्कशाप आयोजित
फोटो संख्या 7
बड़ौत (बागपत)। न्यू एरा इंटरनेशनल स्कूल, ककड़ीपुर मेें शनिवार को वर्कशाप हुई। इसमें शिक्षकों ने छात्र और छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। साथी ही छात्र और छात्राओं से शिक्षा के माध्यम से देश व समाज की उन्नति में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर स्कूल प्रबंध समिति के प्रबंधक विराज तोमर, प्रधानाचार्य रेखा शर्मा आदि शामिल रहे।