खेकड़ा (बागपत)। होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेेकेंडरी विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें दो सौ मीटर में बालक वर्ग में पराग और बालिका वर्ग में तनिष्का प्रथम रही।
शनिवार को स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक ब्रजपाल सिंह धामा ने किया। इसमें खो-खो में कक्षा 8 की छात्राओं ने कक्षा 7 और कक्षा 6 की छात्राओं ने कक्षा 5 की छात्राओं को हराया। 400 मीटर दौड़ में कक्षा 8 के राजन ने प्रथम, पुनीत ने द्वितीय और सिद्धांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में कक्षा 7 के पराग प्रथम, गौरव द्वितीय और ऋषभ तृतीय स्थान पर रहा। जबकि 200 मीटर दौड़ मेें छात्रा वर्ग में कक्षा 8 की तनिष्का प्रथम, अनु द्वितीय और अक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में कक्षा 7 की तान्या प्रथम, मांशी द्वितीय और खुशी तृतीय स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा 8 के छात्रों ने कक्षा 7 के छात्रों को हराया। कक्षा नर्सरी की दौड़ में एलक्स प्रथम, नित्य द्वितीय और 100 मीटर दौड़ में कक्षा तृतीय का छात्र शंकर प्रथम, रौनक द्वितीय और उत्कर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान पीटीआई रिंकू, स्वागता, अनुपम, मेघा, बबीता, प्रीति, ललिता, प्रमिला, आकाश गिरी आदि मौजूद रहे।