फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की जन-जागरूकता महारैली एक को

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में सोमवार को बैठक हुई। इसमें एक फरवरी को प्रस्तावित मिशन 2019 जन जागरूकता महारैली को सफल बनाने पर मंथन किया। इसे सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।
इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने की। संचालन जिला संगठन मंत्री और खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. अंकित पंवार और देवेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा वर्तमान समय में जनता भाजपा के झूठे वायदों से तंग आ चुकी है। आए दिन भाजपाई झूठी घोषणाएं करते रहते हैं, लेकिन आज तक भी एक भी घोषणा को पूरा नहीं किया। इससे अब कांग्रेस बर्दास्त नहीं करेगी। जनता के हकों के लिए अब आरपार की लड़ाई लडे़गी जाएगी। जिला संगठन मंत्री डॉ. अंकित पंवार ने कहा कि अब किसानों के बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ी विद्युत दरों को वापस लेने, जनपद की जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए, बढ़ते अपराधों के लिए कांग्रेसी जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक फरवरी को मिशन 2019 जन जागरूकता महारैली निकाली जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसलों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाना, शिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाना, अपराधों पर अंकुश सहित अन्य मुद्दे होंगे। कांग्रेसी बावली रोड कार्यालय से एकत्रित होकर नगर के मुख्य मार्गों से जलूस के रूप में दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंचेंगे, जहां से सभी कार्यकर्ताओं का एक काफिला डीएम कार्यालय पर पहुंचेगा और डीएम को ज्ञापन सौंप समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने की मांग होगी। यदि 20 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो छपरौली रोड पर जनसभा कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के आने से पार्टी में नई जान आ गई। इसमें व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज जैन, हरवीर तोमर, उर्मिला सिंह, देवेंद्र चौहान, राममेहर, रामपाल वर्मा, दीपक शर्मा, नरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें