फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन को मजबूत करें कार्यकर्ता : सत्यवीर गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बसपा अध्यक्ष मायावती का 63वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। पूर्व विधायक सत्यवीर गुर्जर ने कहा कि कार्यकर्ता बसपा और सपा के गठबंधन को मजबूत करें। लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है। इसमें इमरान पठान, जाहिद अलवी, इंतजार अली समेत कई लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल छोड़कर बसपा ज्वाइन की।
विज्ञापन

मंगलवार को हिना गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल जोन इंचार्ज रामवीर कश्यप, पूर्व विधायक सत्यवीर गुर्जर, महावीर प्रधान, विक्रम भाटी रहे। वक्ताओं ने कहा कि गठबंधन की एकजुटता से भाजपा घबरा गई है। कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत करें और लोकसभा चुनाव में गठबंधन के हाथ मजबूत करें। जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव ने कहा कि भाजपा ने प्रत्येक वर्ग का नुकसान किया है, लेकिन गठबंधन से ही दिल्ली का रास्ता निकलेगा। इसमें सपा के प्रदेश सचिव डॉ. शकील अहमद, डॉ. शालिनी चौधरी, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, वसीम खोखर, रामपाल पंवार ने भी विचार रखे। इसमें जावेद खान, नूर हसन, मंडल जोन इंचार्ज सलीम चौधरी, विक्रम भाटी, बबलू कौशिक, जरीफ प्रधान, श्याम सुंदर गौतम, अनिल टांक, केवल गौतम, हाजी फिरोज, संतरा देवी, नरेंद्र लुहारी, राजपाल, निर्देश नैन, गोविंद बाबू, बाबू चमन लाल, जहान सिंह, कुंवर सिंह, सूरज मल, शैलेंद्र सिंह, डॉ. महेंद्र कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, हाजी अनीस, दीपक यादव मौजूद रहे। संचालन हरपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें