बड़ौत (बागपत)। अमीनगर सराय रोड पर गुड़ मंडी के पास बागपत से अपने गांव फतेहपुर पुट्ठी बाइक से अपने दोस्त के साथ जा रहे लोक निर्माण विभाग में तैनात मैट की ट्रैक्टर से टक्कर से घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया।
मोनू (30) पुत्र रामपाल बागपत लोकनिर्माण विभाग मेें मैट पद पर तैनात था, जबकि उसका दोस्त चीनू दिल्ली में अपने व्यवसाय करता है। ये दोनों बागपत से बाइक पर फतेहपुर पुट्ठी अपने गांव जा रहे थे, जब ये अमीनगर सराय रोड पर गुड़ मंडी के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी भिड़ंत हो गई, इसमें मोनू की मौके पर मौत हो गई, जबकि चीनू को मामूली चोट आई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध मेें रिपोर्ट दर्ज कराई।