खेकड़ा (बागपत)। शनिवार की सुबह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी खेकड़ा स्थित सीएचसी में पहुंचे। उन्होंने ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर रूपेंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के डॉ. गौरव, डॉ. शाजिया, डॉ. दीप्ति को नगर क्षेत्र के सभी विद्यालयों विशेषकर मदरसों का सर्वे करने के निर्देश दिए। रविवार को सभी एएनएम विशेष सत्र लगाकर मोबाइल टीम के साथ बच्चों को टीकाकरण करेगी। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत टीकाकरण कर अभियान को सफल बनाना है। कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक, डॉ. सतीश, डॉ. प्रियंका कसाना, डीईओ सचिन शर्मा, संजय ठाकुर, फार्मेसिस्ट धर्मेंद्र, पुष्पा पटेल, आरिफा तबस्सुम आदि रहे।