फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर की घटना भाजपा की देन, एसआईटी से जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप लगाया कि बुलंदशहर की घटना सुनियोजित है। दंगा कराने का षड्यंत्र रचा गया और एक पुलिस अफसर की जान ले ली गई। निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।
विज्ञापन

आप जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर उन्होंने बुलंदशहर प्रकरण पर छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बुलंदशहर की घटना से भाजपा सरकार की पोल खेल दी। पुलिस भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। पार्टी के माध्यम से मांग करते हैं कि इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और शहीद का दर्जा देकर परिवार को एक करोड़ रुपये दिए जाए, हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी गठित कर उच्च स्तरीय जांच, परिवार को उचित सुरक्षा, मुख्यमंत्री पूर्णत: असफल है, इसलिए वह इस्तीफा दें। इसमें राज कुमार, राहुल धामा, दिलशाद, विपुल, अंकुर, राज सैनी, संसार सिंह, मांगेराम, वीरेंद्र आर्य, सुधीर धामा, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें