फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय नंबर एक गांगनौली में आयोजित समारोह में पुलिस लाइन में हुए मंडल स्तरीय खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।
विज्ञापन

व्यायाम शिक्षक रोहित चौधरी ने बताया कि पांच व छह दिसंबर को पुलिस लाइन में चले मंडलीय खेलों में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। दौड़ में रोहित, लंबी कूद में अंजली, खो खो में अंश, अंकित, आमिर खान, परवेज ने अच्छा प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने सभी खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया। ग्राम प्रधान सुभाषना देवी ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें अनिल कुमार, जितेंद्र, रवि, रूबी, मंजू, मनोज, राठी, विकास कुमार, विकास आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें