फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलवाड़ी के लोगों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हिलवाड़ी गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा जनता इंटर कॉलेज के चुनाव अधिकारी ने मतदाता सूची में जीवित व्यक्तियों को मृतक दर्शा दिया। उन्होंने कहा फर्जी तरीके से चुनाव कराना चाहते हैं। एडीएम से कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव को निरस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज हिलवाड़ी के आजीवन सदस्य ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि चुनाव अधिकारी ने आठ सदस्य (जिसमें ओमप्रकाश, महावीर, अंग्रेज सिंह, ब्रहम कौर, सुरेंद्र पाल, रामपाल सिंह, कृष्णा, सीताराम) को मृत घोषित कर दिया है, जबकि ये सभी जीवित हैं। इनके स्थान पर दूसरे लोगों को गलत तरीके से सदस्य बना दिया गया है। जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाना कानून के खिलाफ है। जिसने भी ये कार्य किया, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इस कार्य को करके यह दर्शा दिया गया है कि कॉलेज के चुनाव में फर्जीवाड़ा किया जाएगा। बताया कि चुनाव 23 दिसंबर को निर्धारित है। इस फर्जीवाड़ा को देखकर चुनाव को निरस्त किया जाना चाहिए। सभी ने एडीएम अनिल कुमार मिश्रा से जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की। चेतावनी दी चुनाव निरस्त नहीं किया तो इसके विरोध में आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा। एडीएम ने मामले की जांच डीआईओएस को सौंपकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। इसमें राजपाल, कालूराम, रामपाल, नरेश, सीताराम, मुकेश, चरण पाल, राजपाल, धर्मवीर, भंवर सिंह, यशवीर, महीपाल, शौचंद, रामपाल, गुड्डू आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें