बागपत। रालोद और सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बुलंदशहर की घटना पर रोष व्यक्त किय। वक्ताओं ने कहा कि सरकार गोवंशों के लिए गोशाला बनवाए। बिगड़ती कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसमें ओमबीर ढाका, अमित गुर्जर, योगेंद्र, सतेंद्र, रामपाल, शीतल, कंवर पाल, डॉ. नितिन जैन, डॉ. प्रवेणा जैन आदि रहे।
सपा कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर प्रकरण की निंदा की। इंस्पेक्टर के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और बलवा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पूर्व प्रदेश सचिव शफीक सलमानी ने कहा कि पांच राज्यों में सात दिसंबर को होने वाले चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से कुछ असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। इसमें नदीम, उस्मान, प्रवेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इंस्पेक्टर की हत्या पर जताया दुख
चांदीनगर (बागपत)। कांग्रेस की बैठक रटौल गांव स्थित ब्लॉक अध्यक्ष हसमत चौधरी के आवास पर हुई। बुलंदशहर में इंस्पेक्टर की हत्या पर रोष व्यक्त किया। समाज के लोगों को अमन स्थापित भेदभाव को मिटाना है। इसमें चौधरी श्याम सिंह, इंतजार अली, महतबा, चौधरी मुसाहिद, सचिन शर्मा, चौधरी ऋणपाल, धूम सिंह मौजूद रहे।