फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा-हिंडन नदी क्षेत्र के गांवों में दोबारा होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कृष्णा और हिंडन नदी क्षेत्र के प्रदूषण के मामले में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने क्षेत्र के सभी गांवों का दोबारा से सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। पानी की जांच होगी। कैंप लगाकर स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। विभागों के अधिकारियों को कार्य के लिए जिम्मेदारी दे दी । डीडीओ हुब लाल ने बताया कि आदेश पर संबंधित विभाग को पत्र लिख दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने पानी से जानलेवा रोग न फैलने की रिपोर्ट राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) और डीएम को भेजी। जिला विकास अधिकारी हुब लाल ने बताया कि एनजीटी ने आदेश दिया कि नदी क्षेत्र के सभी गांवों में दोबारा से सर्वे होगा। जल जनित बीमारियों का पता लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाएगी। प्रत्येक व्यक्ति से इसका फीड बैक लेगी। इसके बाद प्रत्येक गांव में स्वास्थ्य कैंप लगेगा। इसमें नमूने लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। इसी आधार पर बीमारियां का पता लगाया जाएगा। डीडीओ ने बताया कि जल निगम को भी निर्देशित किया कि दोबारा से सभी हैंडपंपों के पानी की जांच करेंगे। पानी खराब मिलने पर उन्हें उखड़वाया जाएगा। भू-गर्भ जल विभाग इस बात की जांच करेगा कि कितनी गहराई तक पानी खराब है। इसके अलावा लघु सिंचाई, जिला पंचायत राज अधिकारी और अन्य विभागों को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। एनजीटी के आदेश से सभी विभागों के अधिकारियों को अवगत कराया।

कृष्णा - हिंडन के पानी से बढ़ रहा जल प्रदूषण
बागपत। दोआब पर्यावरण समिति के अध्यक्ष पूर्व वैज्ञानिक डॉ. चंद्रवीर सिंह राणा ने एनजीटी में दावा किया है कृष्णा और हिंडन के पानी से भूगर्भ जल दूषित है। हैंडपंपों के जरिये पानी लोगों के शरीर में पहुंच रहा है। इससे कैंसर जैसे घातक बीमारी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने जो रिपोर्ट दी है वह गलत है। सैकड़ों लोग कैंसर से मर चुके है और सैकड़ों पीड़ित है। सही प्रकार से जांच हो तो इसका खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्र में स्थापित 124 फैक्ट्रियां को बंद करने के निर्देश दिए
बागपत। एनजीटी ने हिंडन और कृष्णा नदी क्षेत्र के गांवों में लगी 124 फैक्ट्रियों को बंद करवाने के निर्देशित किया है। इनके पानी से नदियों में प्रदूषण बढ़ रहा है। अन्य कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया हुआ है। वहीं अफसरों से भी नदियों को प्रदूषण मुक्त करने में कार्रवाई का ब्योरा तलब किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें