फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28427 बच्चों को हुआ मिजिल्स रुबेला टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में मिजिल्स रुबेला अभियान के तहत 28427 बच्चों को टीकाकरण किया । अभियान की शुरूआत सीडीओ पीसी जायसवाल और सीएमओ डॉ. सुषमा ने किस्तु ज्योति कान्वेंट पब्लिक स्कूल से की। यहां पर डॉक्टरों की टीम ने बच्चों को रुबेला वायरस से बचाव को टीकाकरण किया।
विज्ञापन

मिजिल्स रुबेला वायरस से बचाव के लिए सोमवार को टीकाकरण अभियान की शुरूआत हो गई है। जिले में 4.98 लाख नौ माह के बच्चे और 15 वर्ष के किशोर को टीकाकरण होगा। सीडीओ पीसी जायसवाल, सीएमओ डॉ. सुषमा, एसीएमओ डॉ. नीरज ने किस्तु ज्योति कान्वेंट पब्लिक स्कूल से अभियान की शुरूआत की। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्र वंदना चौक पर हॉट बैलून को हवा में छोड़ा गया। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने चेतावनी दी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि जिले में 159 टीमों ने कार्य कर 28427 बच्चों को टीकाकरण किया। इसके अलावा एसीएमओ डॉ. भुजवीर सिंह और बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने टीकाकरण के लिए सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य मरसी, डॉ. सत्येंद्र प्रकाश शर्मा, डीएमसी जमीर अनवर, एसएमओ डॉ. भरत दूबे, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक आस मोहम्मद त्यागी, रजनी, बीमसी मुजबीर्रहमान, शावेज मौजूद रहे।
चांदीनगर क्षेत्र के ललियाना गांव के नव प्रभात पब्लिक स्कूल में खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा ने मिजिल्स रुबेला टीकाकरण शिविर का शुभारंभ किया । इस दौरान विपिन माहेश्वरी, पुष्पेंद्र कुमार, बिट्टू, प्रधानाचार्य नीटू और अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ब्लॉक में लगे टीके
ब्लॉक संख्या
बागपत 6718
बड़ौत 7804
बिनौली 4336
छपरौली 2759
खेकड़ा 3099
पिलाना 4011
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें