फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से दिल्ली बस स्टैंड से नेहरू प्रतिमा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कई स्थानों पर व्यापारियों की कर्मचारियों से नोकझोंक और हाथापाई भी हुई, इस दौरान साढे़ सात हजार का जुर्माना भी वसूला गया।
काफी दिनों से नगर मेें अतिक्रमण की स्थिति को देखकर कई सामाजिक संगठन के लोगों ने मांग उठाई और अमर उजाला ने भी इससे प्रमुखता से छापा। इसके चलते सोमवार को एसडीएम आशीष कुमार व सीओ रामानंद कुशवाहा के निर्देश पर नायाब तहसीलदार धर्मेंद्र, पालिका कर्मचारी व पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से दिल्ली बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाते समय कोताना रोड पर एक दुकानदार से काफी हाथापाई हुई, लेकिन पुलिस ने इस मामले को शात किया। यह अभियान कोताना रोड होते हुए फूंसवाली मस्जिद पर पहुंचा, जहां पर दुकानदारों की कर्मचारियों से नोकझोंक हुई और हंगामा किया। अभियान नेहरू प्रतिमा तक चला। एसडीएम आशीष कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा और अतिक्रमण से साढे़ सात हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूले गए। इस अवसर पर नायाब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, नगर पालिका के सुनील भारद्वाज, लोकेश वत्स, सुनील शर्मा, पोपीन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर ज्यो का त्यो रखा सामान रखकर अतिक्रमण किया
बड़ौत। एक ओर कर्मचारी अतिक्रमण हटाओ अभियान से दुकानों से अतिक्रमण हटाते चल रहे थे, उसके पीछे यथायथ स्थिति बनी हुई थी और ठेली भी लगती चली गयी और दुकानदारों ने भी सामान ज्यो का त्यो रख लिया। स्थानीय लोगों ने कहा स्थानीय दुकानदारों व ठेली लगाने वालों में पुलिस प्रशासन में कोई भय नहीं है, एसडीएम ने बताया कि यदि दुकानदार पुन अतिक्रमण करेगा तो उन्हें चिन्हित कर एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें