बड़ौत (बागपत)। क्षेत्र के भाजपा से जुडे़ युवाओं ने दिल्ली में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के समक्ष रालेाद में आस्था दिखाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस पर उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि उनका भविष्य रालोद में सुरक्षित है।
विकास प्रधान के नेतृत्व में क्षेत्र के युवा शनिवार को दिल्ली में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी से मिले और उन्होंने कहा कि रालोद ही एक ऐसी पार्टी है जो युवाओं, किसान-मजदूर की हितैषी है, इसलिए हम रालेाद की नीतियों में आस्था में रखकर रालोद की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं और आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को जिताने का काम करेंगे। इस अवसर पर जयंत चौधरी ने कहा कि आपका भविष्य रालोद में ही सुरक्षित है और आपको पूरा सम्मान दिलाया जाएगा। सदस्यता ग्रहण करने वालों में अंकुर राणा, रोहित राणा, गौरव, सोनू, अंकिा, सन्नी, शुभम, साहिल, संदीप, विशाल, बबली तोमर आदि शामिल रहे।