फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघावली अहीर में दुकानें किराये पर दीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिंघावली अहीर गांव में राजकीय कन्या पाठशाला में बनाई गई दुकानों का विवाद खड़ा हो गया है। सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ कृपाल ने इसकी जांच कराई। इसमें आरोप गलत पाए गए। केवल दुकानें किराये पर दी गई है, जिनसे किराया वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय कन्या पाठशाला में गांव के लोगों ने सीडीओ से शिकायत की चार दुकानें बनाई, इनको नियम विरुद्ध बेचा है। शिकायत के बाद सीडीओ ने पिलाना बीडीओ कृपाल सिंह को जांच के निर्देशित किया। बीडीओ ने अवर अभियंता लघु सिंचाई विनोद कुमार, सहायक विकास अधिकारी सतीश कुमार से जांच कराई। सीडीओ को अवगत कराया कि दुकानदारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रधान केवल कराया लेते हैं, उन्होंने दुकान खरीदी नहीं है। दुकान का आवंटन बिना मुनादी से कराया गया है। जमीन के प्रस्ताव नहीं दिखाए गए हैं। प्रधान बताया कि पंचायत की आय बढ़ाने के लिए किराये पर दुकानें दी हैं। खाते में किराये को जमा कराया जा रहा है। बीडीओ ने जांच रिपोर्ट और लोगों के बयान सहित किराये की रसीद सीडीओ कार्यालय में उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें