बागपत। जनपद बागपत में यूपी बोर्ड परीक्षा में शिक्षण सत्र 2018-19 में 31190 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले शैक्षिक सत्र के सापेक्ष वर्ष 2018-19 को 6339 परीक्षार्थी घट गए हैं। हाईस्कूल में इस बार 16368 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या जारी कर दी गई है। शिक्षण सत्र 2018-19 में जनपद में हाईस्कूल संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या 16190 है, जबकि प्राइवेट परीक्षार्थी सिर्फ 178 हैं। इंटरमीडिएट में संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या 13657 है, जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की संख्या 1165 है। हाईस्कूल में 16368 और इंटरमीडिएट में 14822 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पिछले शिक्षण सत्र में जिले से 37489 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि इस बार 6339 परीक्षार्थी परीक्षा में कम शामिल हो रहे हैं।
स्कूलों की संख्या 142
बागपत। जिले में स्कूलों की संख्या 142 है। इनमें राजकीय स्कूल 19, अशासकीय सहायता प्राप्त 71 और वित्त विहीन स्कूलों की संख्या 52 हैं। पिछले वर्ष जिले में 47 परीक्षा केंद्र बनाए थे, इनमें तीन वित्त विहीन स्कूलों को भी केंद्र बनाया।
यूपी बोर्ड परीक्षा में 13099 छात्राएं होंगी शामिल
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में जनपद में शिक्षण सत्र 2018-19 को 13099 छात्राएं शामिल होंगी। इनमें से हाईस्कूल संस्थागत में 6923 और व्यक्तिगत में 69 छात्राएं शामिल होंगी, इसी तरह इंटर संस्थागत में 5777 और व्यक्तिगत में 1165 छात्राएं शामिल होंगी।
सात फरवरी से होगी बोर्ड परीक्षाएं
बागपत। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सात फरवरी से होगी। 16 दिन में परीक्षाएं पूरी कराई जाएगी। डीआईओएस ने कहा कि स्कूल समय पर कोर्स पूरा कराएं और प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी करें। समय पर कोर्स पूरा होने से छात्र-छात्राओं को सहूलियत होगी।