बड़ौत (बागपत)।
नगर के बिनौली-मेरठ मार्ग पर रविवार की सुबह रेलवे क्रासिंग के पास फाटक अचानक जाम हो जाने से जाम लग गया। जिस कारण जाम में फंसे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह फाटक को खुलवाकर लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
रविवार की सुबह शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 74021 जैसे ही बड़ौत रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तभी अचानक बिनौली-मेरठ मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास लगा फाटक जाम हो गया। ट्रेन तो वहां से गुजर गई, लेकिन फाटक न खुलने से वहां पर लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। स्टेशन अधीक्षक अय्यूब खान ने कहा कभी कभार तकनीकी खराबी के चलते फाटक खराब हो जाता है, लेकिन उसे ट्रेन के आने से पूर्व ही ठीक करा दिया जाता है।