फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी/ एसटी एक्ट पर पारित प्रस्ताव का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। आजाद नगर कॉलोनी में रविवार को ब्राहम्ण एकता कल्याण समिति के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया। इसमेें वक्ताओं ने कहा दलितों की वोट पाने के लिए केंद्र सरकार उनके हकों मेें काम कर रही है। इससे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

नगराध्यक्ष मनु तिवारी के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता पं. राज कुमार ने की। संचालन पं. प्रमोद शर्मा और नगर अध्यक्ष मनु तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। मनु तिवारी ने कहा केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विपरीत जाकर एससी/ एसटी एक्ट पर प्रस्ताव पारित किया है। केंद्र सरकार ने केवल दलितों को वोट पाने के लिए यह सब किया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज भाजपा को अपना वोट करता है। केंद्र सरकार ने जाति विशेष के लिए ऐसा कर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। केंद्र सरकार को सभी जातियों को एक समान मानना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आगामी लोकसभा चुनाव 2019 मेें ब्राह्मण भाजपा सरकार का बहिष्कार करेंगे और लोगों को भाजपा की गलत व जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएगी। बैठक में आकाश, अमित, कपिल, सचिन, विनय, तनु, अमित, लोकेश, महेश, मोहित, वीशू, अजय, नीरज, लव, विकास, सोनू, राजीव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें