फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने की नारेबाजी, मांगी पुरानी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कलक्ट्रेट में शिक्षक और कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने सरकार विरोधी नारे लगाए और चेतावनी दी कि पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो आंदोलन लंबा चल सकता है।
विज्ञापन

कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले जिले के सभी विभागों से कर्मचारी और शिक्षकों का पुरानी पेंशन को लेकर कार्य बहिष्कार चल रहा है। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने विरोधी नारे लगाए। पुरानी पेंशन को अपना हक और अधिकार बताया। अधिकांश दफ्तरों से लोग कार्य बहिष्कार करके धरने में शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि अपनी एकता के बल पर ही सरकार से अपना हक ले सकते हैं। कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद की सुरक्षा निधि को बंद करके सरकार ने उत्पीड़न का काम किया है। इससे कोई भी सहन नहीं करेगा। 31 अगस्त को कार्य बहिष्कार समाप्त होगा। उसके बाद भी मांग पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन लंबा चलेगा।
इस अवसर पर संयोजक एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिलाध्यक्ष राकेश यादव, रवि चौधरी, योगेंद्र यादव, राजकुमार शर्मा, सुधीर रूहेला, पंकज शर्मा, विपिन त्यागी, सत्यपाल त्यागी, कुशलता चौहान, विचित्रा, मनोज कुमार, कुलदीप ढाका, विक्की, दीपा रानी, ज्योति, मुमताज मलिक, कल्पना, वीर सिंह, सुनील बंसल, अख्तर, योगेश शर्मा, मौजीराम, कृष्ण तोमर, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विभागों में कार्य रहा प्रभावित
बागपत। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से अधिकांश दफ्तरों में विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी उपसंभागीय परिवहन विभाग में लोगों को उठानी पड़ी। यहां लगभग हर कक्ष खाली थी। इक्का-दुक्का कर्मचारी ही विभागीय कार्य कर रहे थे। वहीं प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई।

कॉलेज के शिक्षकों ने भी किया कार्य बहिष्कार
अग्रवाल मंडी टटीरी। प्रदेश स्तर पर चल रहे कार्य बहिष्कार के तहत डीएवी इंटर कॉलेज में पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार किया और हड़ताल पर रहे। कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर ने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन रद करके कर्मचारियों का शोषण किया है। अगर मांगों को जल्दी ही पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। हड़ताल पर मूलचंद, त्रिलोक सिंह यादव राकेश कुमार शर्मा, विकास कुमार मानव, हरिओम शर्मा, धर्मपाल, अमित कुमार, निगम, कुशल चंद, राजेश कुमार सरोज, राजमंगल, अजयवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें