पेंशन के लिए भटक रहीं महिलाएं, ब्लाक पर हंगामा
बड़ौत। पेंशन बनवाने की मांग को लेकर मंगलवार को बावली गांव की काफी संख्या मेें महिलाएं नगर की बावली रोड स्थित खंड विकास कार्यालय पर पहुंची और समस्या को लेकर आक्रोश जताया। उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर ब्लाक पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
महिलाओं ने कहा कि वे काफी दिनों से पेंशन के लिए चक्कर काट रहे है। लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि जीवन व्यापन करने के लिए एक मात्र साधन पेंशन है। अब वह भी बंद हो गई है। उन्होंने समस्या को लेकर आक्रोश जताया और समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर ब्लाक कार्यालय पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। एडीओ पंचायत रणधोल व एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। बीडीओ प्रेमचन्द ने कहा कि शीघ्र ही महिलाओं की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। मांग करने वाली महिलाओं में रेखा, सुनीता, संजू, प्रभा, अंकिता, राजकली, भवरकली, पीतमो, हरवीरी, ईश्वर, बाला, रामसिंह, शकुंतला, मंगल, कुसुम आदि शामिल रही।