टैंपो पलटने से छह लोग घायल
बड़ौत। बड़ौत-छपरौली मार्ग पर मंगलवार सुबह सिनौली गांव के पास किसी वाहन को बचाने में टैंपों चालक नियंत्रण खो बैठा और टैंपो पलट गया। इसमें सवार छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने एक निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। टैंपो चालक संजीव मंगलवार सुबह बड़ौत से सवारी लेकर छपरौली के लिए चला था। जब वह सिनौली गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने में नियंत्रण खो बैठा और टैंपो सड़क के किनारे पलट गया। इससे राजू, दीपक निवासी छपरौली सहित छह लोग घायल हो गए।