फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल-बम, बोल-बम के उद्घोष से गूंज नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जैसे-जैसे शिवरात्रि की तिथि नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्तों का सैैलाब उमड़ने लगा है। शिवभक्तों के लिए जगह-जगह भंडारों के आयोजन किए जा रहे हैं। शिविरों में शिवभक्तों के लिए आराम, चिकित्सा आदि की पूरी व्यवस्था है।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्तों का सैैलाब उमड़ने लगा है। यहां से हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली के शिवभक्त गुजर रहे हैं। इनके लिए सामाजिक संस्थाओं ने भंडारे के आयोजन किए हैं। बिजरौल रोड पर शिव कांवड़ शिविर में शिवभक्तों के ठहरने और भंडारे की व्यवस्था की गई है। शिविर में कृष्णपाल तोमर, ब्रह्म पाल, विनोद पंवार, योगेंद्र, देवेंद्र सिंह आदि रहे। वहीं बिजरौल रोड पर चरण सिंह कांवड़ संघ का शिविर में गजेंद्र डब्बू, पूर्व चेयरमैन मृगेंद्र सिंह, रालोद नेता अश्वनी तोमर, विश्वास चौधरी, सौराज, विवेक, सोहनवीर, विवेक राणा आदि द्वारा शिव भक्तों की सेवा मेें जुटे हैं। ठाकुरद्वारा, पंच मुखी मंदिर, पंचवटी मंदिर, बड़ौली रोड पर भी विभिन्न संस्थाओं ने भंडारे लगाए हैं। शिविरों में शिवभक्तों के लिए चिकित्सा, भोजन, नाश्ते आदि की व्यवस्था की गई है। बिजरौल गांव में शिव-पार्वती कांवड़ शिविर में संचालक मनोज कश्यप अपने समस्त परिवार के साथ शिव भक्तों की सेवा मेें जुटे हैं। शिविर मेें सुमित्रा देवी, भीम, शिवकुमार कौशिक, वीर सैन, राजेंद्र, जयप्रकाश, ओमप्रकाश आदि कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांवड़ मित्र करेंगे शिव भक्तों की देखरेख
बड़ौत (बागपत)। कांवड़ मेले को देख सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने कांवड़ मित्रों का गठन किया है। कांवड़ रूप से बिजरौल गांव से लेकर टयौढ़ी गांव तक 13 प्वाइंट तैयार किए हैं, प्रत्येक प्वाइंट पर पुलिस द्वारा टेंट, कुर्सियां व बैनर लगाएं जाएंगे, सीओ रमानंद कुशवाहा ने बताया कि प्रत्येक प्वाइंट पर दिन व रात में दस-दस कांवड़ मित्र तैनात रहेेंगे और वे इस बात का ध्यान रखेंगे कि शिव भक्तों के साथ कोई असामाजिक तत्व गड़बड़ न करे दे, सूचना पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 260 कांवड़ मित्रों की सूची तैयार की जाएगी। शनिवार की रात्रि सभी कांवड़ मित्रों की बैठक सीओ रमांद कुशवाहा व कोतवाल बीएस सिरोही ने ली और उनके नाम पता व मोबाइल फोन भी नोट किए और उन्हें जिम्मेदार सौंप परिचय पत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें