बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित रालोद कार्यालय में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक मेें हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम को सफल बनाने पर मंथन किया।
इस बैठक में जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना ने कहा कि रालोद हर वर्ग के हितों की लड़ाई लड रहा है। भाजपा की जनविरोधी व देश विरोधी नीति का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए रालोद हर तरह से तैयार है। हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम के साथ रालोद भाजपा के झूठे वादों की पोल खोलेगा। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की अगुवाई में हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम का बड़ौत मेें समापन होगा और सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा। दो अगस्त को बरनावा में बैैठक होगी। तीन अगस्त को छपरौली बिजलीघर का घेराव होगा। सुरेश राणा के संचालन में हुई बैठक में मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, गजेंद्र मुन्ना, कर्नल ब्रहम पाल सिंह, अश्वनी तोमर, सुभाष प्रमुख, सुरेश मलिक, सतीश चौधरी, मोहित मुखिया, सुरेश चंद कौशिक, प्रमेंद्र तोमर, ओमवीर, सोमपाल चेयरमैन, जयवीर एडवोकेट, मनोज तोमर, रणवीर सूप, वेद पाल, धर्म सिंह, राम मेहर, हरपाल, विश्वास चौधरी, ब्रजपाल, आदित्य, नीरज, अशोक, सोमपाल, सौदान, राजेंद्र, राजपाल, अश्वनी, संजय पंवार, रणधीर सिंह आदि रहे।