बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर स्थित खुब्बीपुर गांव में पांच दिन से बिजली नहीं आ रही है। लोगों ने ऊर्जा निगम दफ्तर पर पहुंचकर हंगामा किया। नारेबाजी करते अफसरों को शिकायती पत्र सौंपा। गांव के लोगों ने बताया पांच दिन से गांव शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है। जिस घर में इनर्वट बैट्रीे है वह सभी शोपीस बन गए है। पशुओं के लिए चारे का संकट हो रहा है। यह ही नहीं लाइट न आने गांव में चोरी की घटना होने का अंदेशा बना हुआ है। कई बार ग्रामीण इसकी शिकायत संबंधित एसडीओ और जेई से कर चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी जल्द गांव में नहीं लाइट नहीं पहुंची तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। कामिल, साबिर, संजय मलिक, उमेद, राकेश, शहजाद, इमरान, महबूब कस्सार, महेश, हाजी मेहरबान, हारून, पीलू मौजूद रहे।
पुलिस टूटने से वाहन चालक परेशान
चांदीनगर (बागपत)। ढिकौली-बंथला मार्ग पर निर्माणाधीन नाले की पुलिया टूटने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबा चक्कर लगाकर वाहन चालक जाने को मजबूर हैं। ओमपाल, जितेंद्र, शिवकुमार, दिनेश, इरफान, उस्मान ने प्रशासन से पुलिया का निर्माण कराने की मांग की।