बागपत। भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी वाईपी सिंह ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में किसान सम्मेलन होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रचार-प्रसार करना है। व्यवस्था ऐसी करनी होगी की हर गांव से किसान सम्मेलन में पहुंचे। इसके लिए मेहनत से कार्य करना है।
रविवार को जिला पंचायत सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी वाईपी सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि तीनों विधानसभा में किसान सम्मेलन होना निर्धारित है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी की वह हर गांव से किसानों को कार्यक्रम में लेकर पहुंचेगा। जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की नीति और योजना को किसानों तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य देश को परम वैभव तक पहुंचाना है। विचाराधारा है कि भारत विश्व में नंबर एक स्थान पर पहुंचे।
विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने भी बैठक को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कार्यकर्ताओं से 21 जुलाई को शाहजहांपुर में होने वाली रैली में पहुंचने की अपील की। इसमें सूरजपाल सिंह, सोनिया चौधरी, राकेश जैन, नीरज कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी अजय गोयल, कौशल त्यागी, जय कुमार, कंवर पाल, मनोज धामा, जसबीर सोलंकी, चंद्रबीर, राहुल तोमर, प्रकाश मलिक, प्रियंका आर्या, बिजेंद्र शर्मा, पंकज मलिक, भूपेंद्र चौहान, राजेश खुराना, अनिता खोखर, अश्वनी, आलोक शास्त्री, प्रमोद रठौड़ा आदि रहे।