बड़ौत (बागपत)। खंड विकास मुख्यालय में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया । इसके बाद विभिन्न गांव के मुख्य रास्तों से स्वच्छता मिशन रैली निकालकर लोगों को खुले में शौच न जाने के लिए जागरूक किया । स्कूली बच्चों ने रैली के दौरान जगह-जगह नाटिका प्रस्तुत कर खुले मेें शौच जाने से फैलने वाली बीमारी की जानकारी दी।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ प्रेमचंद, सचिव सतीश, संजय, सुनीता, विकुल, प्रिंस, रोहित जैन, विकास राठी, पूजा तोमर व रेशू तोमर ने संयुक्त रूप से किया। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को शासन द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना व खुले मेें शौच न जाने है। पहले भी इस कार्यक्रम के तहत गांवों में कार्यक्रम कर रैली निकाली । कार्यक्रम के बाद बीडीओ प्रेमचंद ने स्वच्छ मिशन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ढ़िकाना, मलकपुर, जौनमाना, बोहला, गूंगा खेड़ी, कोताना, वाजिदपुर, गुराना, लोयन, लौहड्डा आदि कई गांवों से निकाली । रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने जगह-जगह नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को खुले में शौच जाने से फैलने वाली बीमारी की जानकारी दी और लोगों को संकल्प दिलाया कि वे खुले मेें शौच नहीं जाएंगे।