फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीपी पर बढ़े वाहन, बागपत को जाम से छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। केजीपी पर वाहनों की संख्या बढ़ने लगी है। बागपत को जाम से छुटकारा भी मिल गया है। गौरीपुर मोड़ और अग्रवाल मंडी टटीरी में लगने वाले जाम से अब राहत मिल गई है। पंजाब और हरियाणा के भारी वाहन अब एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट हो गए हैं, इससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

कुंडली, गाजियाबाद पलवल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 27 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। एक माह बाद एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। हरियाणा और पंजाब के भारी वाहन सोनीपत के कुंडली से एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट हो गए हैं। इसी तरह हरियाणा जाने वाले ट्रक और अन्य भारी वाहन पहले सोनीपत-मेरठ मार्ग से जाते थे, लेकिन अब यह वाहन भी एक्सप्रेस-वे से ही जा रहे हैं। ऐसे में बागपत को दो जगह जाम से छुटकारा मिल गया है। शाम के समय और अक्सर अलसुबह गौरीपुर मोड पर जाम की स्थिति बन जाती थी। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन यहां इन दिनों बड़े जाम से राहत मिल गई है। इसी तरह अग्रवाल मंडी टटीरी में फाटक बंद होते ही वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी। मेरठ मार्ग पर वाहनों का आवागमन अधिक होने के कारण फाटक खुलने के बाद भी जाम की स्थिति बनी रहती थी। लेकिन अब यहां पर भी जाम की स्थिति नहीं रहता और न ही वाहनों की लंबी कतार लगती। एक्सप्रेस-वे पर वाहन डायवर्ट हो जाने से दोनों जगह के जाम से छुटकारा मिल गया है।


बालैनी में पुल बन जाने से भी मिली राहत
बागपत। बालैनी में हिंडन नदी पर नया पुल तैयार हो गया है। इससे वाहनों का आवागमन शुरू हो जाने से अब यहां भी जाम की स्थिति नहीं रहती। इसी तरह मेरठ के जानी के निकट भी पुल तैयार हो जाने से लोगों को जाम से राहत मिली है।
विज्ञापन


यमुना में पानी बढ़ते ही बह गया कच्चा पुल
बागपत। यमुना में पिछले दिनों छोड़े गए पानी से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के निकट बनाया गया यमुना का कच्चा पुल भी टूट गया है। यमुना के पुल के नीचे ठेकेदार कंपनी ने पाइप डालकर कच्चे पुल का निर्माण किया । पानी आते ही इस कच्चे पुल की मिट्टी भी बह गई। कच्चे पुल से ईस्टर्न पेरिफेरल पर वाहनों का आवागमन किया जाता था। प्लांट से इस पुल के माध्यम से ट्रक निर्माण के दौरान भेजे जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें